फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   AAP workers demonstrated against inflation

महंगाई के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 29 Jul 2022 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
AAP workers demonstrated against inflation
शहर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता। - फोटो : KHALILABAD
महंगाई के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

शहर में निकाला जुलूस, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
संतकबीरनगर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को महंगाई व बेरोजगारी के विरोध में जिले के तीनों तहसीलों में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।
आप के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता जुलूस निकालकर खलीलाबाद शहर के बैंक चौराहा, गोला बाजार, मुखलिसपुर चौराहा होते हुए आजाद चौक तक गए। इस दौरान सरकार विरोधी नारे लगाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने खाने पीने सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी लगाकर आटा, दाल, दूध, रोजमर्रा के खाद्य पदार्थों का मूल्य बढ़ाने का कार्य किया है। पहले से कमर तोड़ महंगाई की मार झेल रही आम जनता को इस फैसले ने हिलाकर रख दिया है।
विज्ञापन

जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के बढ़े हुए मूल्य से परेशान जनता सरसों का तेल 250 रुपये लीटर खरीदने पर मजबूर है। बच्चों के दूध पर भी जीएसटी लगा दिया गया। सरकार पूंजीपतियों के लिएकार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सौम्येंद्र प्रताप श्रीवास्तव ने कहा कि आम आदमी पार्टी महंगाई पर चुप नहीं बैठेंगी। इस दौरान प्रतिमा यादव, बिंदु देवी, जनार्दन यादव फौजी, पीर अली, सगीर अहमद, राजेंद्र प्रसाद पाल, अरविंद यादव आदि मौजूद रहे।

धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार आप कार्यकर्ताओं ने धनघटा चौक से तहसील तक जुलूस निकालर कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर अजय कुमार मिश्र, राजवंत यादव, दुर्ग विजय यादव, जुनैद अहमद, अरविंद आदि मौजूद रहे। मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार आप कार्यकर्ताओं ने तहसील पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस दौरान आशीष गुप्ता, तीरथ अग्रहरि, शंभू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed