{"_id":"57a629344f1c1bc3762bbc31","slug":"aap-members-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आप’ का एक्सईएन दफ्तर पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आप’ का एक्सईएन दफ्तर पर प्रदर्शन
sant kabir nagar
Updated Sat, 06 Aug 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अधिशाषी अभियंता विद्युत के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता वार्ड संख्या दस स्टेशन पुरवा खलीलाबाद सहित विभिन्न मोहल्ले में लो वोल्टेज की समस्या से नाराज थे और इसमें तत्काल सुधार की मांग कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो वृहद आंदोलन छेड़ा जाएगा। बाद में कार्यकर्ताओं ने एक्सईएन को मांगों का ज्ञापन दिया।
आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक सौम्येंद्र प्रताप श्रीवास्तव व जिला कोषाध्यक्ष नूर मोहम्मद के नेतृत्व में कार्यकर्ता अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण के कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से वार्ड संख्या दस मोहल्ला स्टेशनपुरवा में लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है, जिसके कारण उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी ही स्थिति अन्य मोहल्लों में भी है।
शिकायत के बाद भी लो वोल्टेज की समस्या से निजात के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्युत विभाग बिल न जमा होने पर विद्युत विच्छेदन की कार्रवाई कर रहा है, लेकिन समस्याओं पर चुप्पी साधे हुए है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन में सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, रवि मिश्र, आकाश पांडेय, रवि दुबे, आलोक श्रीवास्तव, रजनीश दुबे, उमा देवी आदि लोग शामिल रहे।