फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   aap meeting

लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकार : अमन अरोड़ा

Mon, 18 Dec 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 18 Dec 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
aap meeting
बंजरिया में आयोजित आम आदमी पार्टी के लोकतंत्र बचाओ रैली में मंचासीन रहे कैबिनेट मंत्री अमन अरोड
फोटो सहित
विज्ञापन

सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में हुई सभा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बंजरिया स्थित एक मैरिज हाॅल में सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में लोकतंत्र बचाओ रैली आयोजित की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही है।
बतौर मुख्य अतिथि पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सबकी मालिक होती है। सांसद संजय सिंह को फर्जी केस में गिरफ्तार कर आम आदमी को दबाने का प्रयास किया गया। यह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि 2024 में भाजपा के झूठ, फरेब और भ्रष्टाचार को जनता बेनकाब करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने भी इसी तरह से सरकारों की यातनाएं झेलीं। आज वहां पर भगत सिंह के सपनों को आम आदमी पार्टी की सरकार पूर्ण कर रही है। उत्तर प्रदेश में भी समय आ रहा है। जनता अबकी बार बदलाव के लिए वोट करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि आम आदमी की आवाज को यातनाओं से कभी दबाया नहीं जा सकता। आने वाले लोकसभा चुनाव का जनता बेसब्री से इंतजार कर रही है। भाजपा को जनता सबक सिखाएगी।
बौद्ध प्रांत के अध्यक्ष इंजीनियर काज़ी इमरान लतीफ ने कहा कि सांसद संजय सिंह को अडानी के भ्रष्टाचार, मणिपुर हिंसा, महंगाई, बेरोजगारी पर सवाल उठाने के कारण गिरफ्तार किया गया। जनता के लिए आवाज बुलंद करने की सज़ा संजय सिंह को वर्तमान भाजपा सरकार दे रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया।

इस दौरान प्रदेश महामंत्री दिनेश सिंह पटेल, महिला प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव, रजत चौरसिया, जनक प्रसाद, सौम्येंद्र प्रताप श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष दुर्विजय सिंह यादव, जया पांडेय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed