{"_id":"5e56a3608ebc3ef3f60e5166","slug":"aaganbadi-kendra-will-be-open-in-seven-village-khalilabad-news-gkp3426540189","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात गांवों में बनेंगे नए आंगनबाड़ी केंद्र भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात गांवों में बनेंगे नए आंगनबाड़ी केंद्र भवन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात गांवों में बनेंगे नए आंगनबाड़ी केंद्र भवन
- प्रत्येक भवन पर खर्च होंगे 7.52 लाख रुपये
- ग्राम पंचायतें ही कराएंगी निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जिले के छह ब्लॉकों के सात गांवों में नए आंगनबाड़ी केंद्र भवन बनाए जाएंगे। इसके लिए विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। कार्यदायी संस्था ग्राम पंचायत ही होगी। आंगनबाड़ी केंद्र भवन बन जाने केंद्र पर नामांकित बच्चों के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को भी काम करने में सहूलियत होगी।
सीडीओ बब्बन उपाध्याय ने बताया कि जनपद में सात नए आंगनबाड़ी केंद्र भवन बनाने की स्वीकृति शासन से मिली है। छह ब्लॉकों के सात गांवों में आंगनबाड़ी केंद्र भवन बनाए जाएंगे। नाथनगर ब्लॉक के पड़रहा और ओनबिलाई, बघौली ब्लॉक के अमरडोभा, सेमरियावां ब्लॉक के ऊंचहरा कला गांव में सांथा ब्लॉक के कटया, मेंहदावल ब्लॉक के बीमापार और खलीलाबाद ब्लॉक के लक्ष्मीपुर गांव में नए आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे। प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र भवन की लागत 7 लाख 52 हजार रुपये होगी। प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र भवन के निर्माण के लिए दो- दो लाख रुपये बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, 1. 6 लाख ग्राम पंचायतें और 4. 46 लाख रुपये मनरेगा से देने का प्रावधान है। कार्यदायी संस्था ग्राम पंचायतें होंगी। धनराशि प्राप्त होने के तीन महीने के भीतर निर्माण कार्य पूरा करना होता है। कार्य की गुणवत्ता की जांच भी होगी। सातों गांवों में आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का निर्माण जल्द ही शुरू करा दिया जाएगा।