{"_id":"680e739bc4b0d45c1b073460","slug":"aabha-id-of-519-people-was-created-by-running-a-campaign-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-131788-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अभियान चलाकर बनाई 519 लोगों की आभा आईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अभियान चलाकर बनाई 519 लोगों की आभा आईडी
Sun, 27 Apr 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शासन के निर्देश पर शतप्रतिशत लोगों की आभा आईडी बनाई जानी है। इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न ब्लॉकों में आभा आईडी बनाई गई है। इस दौरान 519 लोगों की आभा आईडी बनाई गई है। अभियान में लगाए गए स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि इसमें और तेजी लाएं।
सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि लोगों का स्वास्थ्य खाता तैयार करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत खलीलाबाद, सांथा, बेलहरकला, हैंसर बाजार, पौली, नाथनगर, मेंहदावल, बघौली व सेमरियावां में आभा आईडी बनाई गई है। उन्होंने बताया कि इस अभियान में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि प्रतिदिन अधिक से अधिक लोगों की आभा आईडी बनाएं। संवाद