{"_id":"680fbfa2d62878244502ae47","slug":"aabha-id-of-414-people-was-created-through-campaign-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-131826-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अभियान चलाकर बनाई गई 414 लोगों की आभा आईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अभियान चलाकर बनाई गई 414 लोगों की आभा आईडी
Mon, 28 Apr 2025 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। लोगों का स्वास्थ्य खाता तैयार करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न ब्लॉकों में आभा आईडी बनाई गई है। इस दौरान कुल 414 लोगों की आभा आईडी बनाई गई है। इस अभियान में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि इसमें और तेजी लाएं।
सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि शासन के निर्देश पर शतप्रतिशत लोगों की आभा आईडी बनाई जानी है। इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सांथा, बेलहरकला, मेंहदावल, सेमरियावां, बघौली, खलीलाबाद, पौली, हैंसर बाजार व नाथनगर में आभा आईडी बनाई गई है। उन्होंने बताया कि अभियान में लगाए गए स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि प्रतिदिन अधिक से अधिक लोगों की आभा आईडी बनाएं, ताकि जल्द से लक्ष्य हासिल किया जा सके। संवाद