{"_id":"68c8540d36adf019790b7fcf","slug":"a-youth-was-tied-to-a-pole-and-beaten-on-suspicion-of-being-a-thief-case-filed-against-four-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-138438-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चोर के शक में युवक को पोल से बांधकर पीटा, चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चोर के शक में युवक को पोल से बांधकर पीटा, चार पर केस
Mon, 15 Sep 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
खलीलाबाद के उस्का गांव में चोर समझ कर एक युवक को बिजली के खंभे में बांधकर पीटा-संवाद
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के उसका कला में रविवार की देर रात चोर का शोर हुआ तो गांव के लोग बाहर आ गए। इस दौरान एक युवक को पहले जमकर पिटाई कर दिए, फिर पोल में बांध कर लोगों ने मारापीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान स्थिति में युवक को अपने साथ ले गई और सोमवार को मेडिकल परीक्षण कराया। मामले में घायल युवक की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात को एक संदिग्ध युवक को घूमता हुआ देखकर उसका कला गांव के लोग उमड़ पड़े। युवक की पिटाई के बाद उसे बिजली पोल में बांध दिया। लोगों की पिटाई से युवक लहूलुहान हो गया। मामले की सूचना के बाद तितौवा चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ गांव में पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से युवक को मुक्त कराकर अपने हिरासत में लेकर आई और उससे पूछताछ शुरूकर दिया।
सोमवार को दिन में घायल युवक को पुलिस मेडिकल कराने के लिए लेकर सीएचसी खलीलाबाद पहुंची। सीएचसी खलीलाबाद पर मेडिकल के लिए पहुंचे युवक ने अपना नाम सुदर्शन निषाद पुत्र रामाश्रय निवासी सखनी थाना गुलरिहां जनपद गोरखपुर बताया। युवक के अनुसार वह बगल गांव के विनोद के साथ गुजरात के सूरत ट्रेन से जा रहा था। गोरखपुर से ट्रेन पकड़ने के बाद विनोद खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर उतर गया। उसके खोज में पीछे-पीछे वह भी चल दिया। विनोद को खोजते हुए गांव के पास पहुंचने पर लोगों ने उसे चोर समझकर मारापीटा और बंधक बना लिया।
विज्ञापन
कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि घायल युवक सुदर्शन निषाद की तहरीर पर कोतवाली खलीलाबाद के उसका निवासी नितेश, घटरम्हा निवासी कृष्ण चन्द्र पांडेय, उसका कला निवासी सहालू और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के उपर मारपीट के साथ ही अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।