{"_id":"61228eb08ebc3e79c8166a50","slug":"a-youth-jumped-into-river1-khalilabad-news-gkp40641387","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल से लौट रहा युवक नदी में कूदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल से लौट रहा युवक नदी में कूदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुराल से लौट रहा युवक नदी में कूदा
गोताखोरों की मदद से पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कराई
देर शाम तक युवक पता नहीं चल पाया था
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। क्षेत्र के राजघाट पुल के पास एक युवक नदी में कूद गया। युवक को नदी में कूदते देखकर आसपास के लोग पहुंच गए और शोर मचाना शुरू कर दिए। राहगीरों ने इसकी जानकारी बेलहर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक के खोजबीन के लिए लग गई है। देर शाम तक उसका कुछ भी पता नहीं चल सका था।
बखिरा थाना क्षेत्र के कोड़रा निवासी चंद्रेश पुत्र सतई 45 वर्ष रविवार की सुबह पत्नी को लेकर बाइक से अपनी ससुराल बेलहर थाना क्षेत्र के लोहरौली गांव रक्षा बंधवाने के लिए गया था। वहां से पत्नी को छोड़ कर घर लौट रहा था। उसी दौरान वह राजघाट पुल पर पहुंचा और बाइक खड़ी कर अचानक आमी नदी में कूद गया। आसपास के लोगों ने देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने इसकी सूचना एसओ बेलहर संतोष कुमार मिश्रा को दी। मौके पर एसओ पहुंच गए और युवक की तलाश शुरू करा दी। गोताखोर भी बुलाए गए। सूचना पर युवक की पत्नी प्रमिला भी पहुंच गई। प्रमिला ने बताया कि सुबह वह उसे छोड़ने आए थे और कहे कि तुम रुक जाओ मैं घर जा रहा हू। बच्चों को संभाल लूंगा। उसके बाद सूचना मिली कि वह नदी में कूद गए। प्रमिला ने बताया कि उसके चार बेटे और एक बेटी है। एसओ बेलहर संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि सूचना पर पहुंचे हैं। ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराई जा रही है। इधर, युवक के नदी में कूदने से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।