फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   a youth girl bodyn find out from river

आमी नदी से ढूंढ निकाला किशोरी का शव

Sat, 31 Jul 2021 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
a youth girl bodyn find out from river
आमी नदी से ढूंढ निकाला किशोरी का शव
विज्ञापन

छह घंटे तक नदी में डूबी किशोरी की एसडीआरएफ टीम ने की तलाश
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के जंगलऊन बलऊरा गांव निवासी किशोरी शुक्रवार को अजगईबा घाट पर बने पुल से आमी नदी में गिर गई थी। स्थानीय गोताखोरों ने काफी तलाश की, लेकिन किशोरी को कुछ पता नहीं चला। पीड़ित परिजनों की सूचना पर शनिवार को पुलिस ने गोरखपुर से एसडीआरएफ की टीम बुलाई। एसडीआरएफ की टीम ने करीब छह घंटे तक नदी में अथक प्रयास कर डूबी किशोरी का शव बरामद किया।

इंडस्ट्रियल चौकी प्रभारी गयासुद्दीन ने बताया कि जंगलऊन बलुअरा गांव निवासी 14 वर्षीय नीतू पुत्री जगदीश निषाद शुक्रवार को लकड़ी बीनने अजगईबा घाट की ओर से गई थी। उसी दौरान अजगईबा घाट पर बने पुल से आमी नदी में गिर कर लापता हो गई। पहले परिजन स्थानीय स्तर पर गोताखोरों की मदद से लापता किशोरी की तलाश कराए, लेकिन कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने मामले की सूचना दी। एसपी डॉक्टर कौस्तुभ की पहल से गोरखपुर से एसडीआरएफ की टीम शनिवार की सुबह पहुंच गई। राज्य आपदा मोचन बल सी दल टीम गोरखपुर के मेजर राम प्रकाश राय, आरक्षी प्रदीप विश्वकर्मा, सुमित त्रिपाठी, भुवनेश कुमार, अंबुज कुमार, उमेश यादव, नीरज सिंह, अमित मिश्रा, आकाश चाहर और राकेश यादव ने आमी नदी में करीब छह घंटे तक तलाश की। शाम को टीम ने नदी से किशोरी के शव को ढूंढ निकाला। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इधर, शव मिलने से पीड़ित के घर कोहराम मच गया। पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed