{"_id":"6257068d6023c15b800ebd10","slug":"a-youth-cut-by-train-khalilabad-news-gkp433273299","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट से सिद्धार्थनगर के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट से सिद्धार्थनगर के युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की चपेट से सिद्धार्थनगर के युवक की मौत
संतकबीरनगर। चुरेब-मुंडेरवा रेलवे स्टेशन के बीच भुजैनी के पास मंगलवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर बुधवार को आरपीएफ, जीआरपी के साथ ही कांटे चौकी के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। शव की पहचान 40 वर्षीय संपूर्णानंद मिश्रा निवासी सिद्धार्थनगर के रूप में हुई।
कांटे चौकी इंचार्ज हरेश तिवारी ने बताया कि सिद्धार्थनगर जिले के नौगढ़ क्षेत्र के भैसहवा निवासी 40 वर्षीय संपूर्णानंद मिश्रा उर्फ बबलू पुत्र घिसियावन की कोतवाली क्षेत्र के लहुरादेवा में ससुराल है। वह दवा कराने के लिए भुजैनी स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में आए थे। मंगलवार रात नित्य क्रिया के लिए रेलवे ट्रैक की ओर गए थे। उसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। पूछताछ में यह जानकारी जगदीशपुर उर्फ लहुरादेवा निवासी रिश्तेदार कौशलेंद्र त्रिपाठी ने दी। घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। ब्यूरो