{"_id":"6af602382850b81e6705222c","slug":"a-young-man-visiting-relatives-drowned-in-the-kuano-river-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-160477-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रिश्तेदारी में आया युवक कुआनो नदी में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रिश्तेदारी में आया युवक कुआनो नदी में डूबा
विज्ञापन
महुली। क्षेत्र के तरयापार ग्राम पंचायत के राजस्व गांव गोपालपुर में रिश्तेदारी में आया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में कुआनो नदी में डूब गया। युवक के डूबने की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
महुली थाना क्षेत्र के गुरहवा गांव में गोरखपुर के ग्राम बढ़या पार, थाना सिकरीगंज निवासी तारकेश्वर (30) पुत्र राम मिलन बुआ के घर आया था। बृहस्पतिवार की शाम को नदी के किनारे शौच करने गया था।
इसी बीच अचानक नदी में डूबने लगा। वहीं एक मछुआरा मछली पकड़ रहा था। उसने युवक को डूबते देखा और शोर मचाया। इसी बीच युवक नदी में डूब गया। सूचना पर महुली पुलिस और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक युवक की खोजबीन जारी थी। महुली थाना प्रभारी हरेंद्र पाठक ने बताया कि डूबे हुए युवक की तलाश की जा रही है। एसडीआरएफ टीम को भी सूचना दे दी गई है। संवाद