फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A young man travelling in a car was attacked, his condition was critical

Sant Kabir Nagar News: कार सवार युवक पर हमला, हालत गंभीर

Wed, 23 Apr 2025 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
A young man travelling in a car was attacked, his condition was critical
मारपीट की घटना में घायल संतोष चतुर्वेदी 
संतकबीरनगर। महुली क्षेत्र के बढ़या बाग के पास कार सवार संतोष चतुर्वेदी पर चार मोटरसाइकिलों से आए बदमाशों ने हमला कर दिया। घायल संतोष को जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां से चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। घायल ने पुलिस को बताया कि पुरानी रंजिश और सरकारी जमीन पर कब्जे ही शिकायत की वजह से हमला किया गया।
विज्ञापन

महुली थानाक्षेत्र के भिटहां गांव के रहने वाले 27 वर्षीय संतोष चतुर्वेदी कार से अपने घर जा रहे थे। बुधवार की शाम 7 बजे के करीब वह बढ़या बाग के पास पहुंचे ही थे कि अचानक उनको चार मोटरसाइकिलों से आए करीब आधा दर्जन लोगों ने उन्हें घेर लिया। कार रुकी तो बदमाशों ने संतोष को जबरन बाहर निकालकर पीटना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

हमलावरों के भागने के बाद संतोष ने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए। इसबीच एसपी सत्यजीत गुप्ता, एएसपी सुशील कुमार सिंह भी दलबल के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। रात करीब 9 बजे गंभीर हालत को देखते हुए संतोष को चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed