फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A young man going to the gym died after being hit by a train

Sant Kabir Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से जिम जा रहे युवक की मौत

Tue, 01 Jul 2025 10:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 01 Jul 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
A young man going to the gym died after being hit by a train
रवि विश्वकर्मा की फाइल फोटो
बड़गो/संतकबीरनगर। पुरानी सब्जी मंडी बरदहिया मार्ग पर स्थित कैलाशनगर मुहल्ले के सामने सुबह ट्रेन के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वह युवक घर से जिम जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पांंडेय ने बताया कि रेलवे ट्रैक के किनारे सुबह शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद बरदहिया चौकी प्रभारी ललितकांत यादव को मौके पर भेजा गया। युवक की पहचान खलीलाबाद शहर के गाैसपुर मोहल्ला निवासी रवि विश्वकर्मा (24) पुत्र शैलेश विश्वकर्मा के रूप में हुई। बताया जाता है कि वह रोजाना सुबह शहर के बरदहिया स्थित एक जिम में जाता था और वहां से स्टेडियम जाता था।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह छह बजे वह घर से जिम के लिए निकला था। साढ़े छह बजे वह पुरानी सब्जी मंडी के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी बीच ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed