फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A young man found unconscious in Gaura Par was sent to the hospital; he was identified via his Aadhaar card.

Sant Kabir Nagar News: गौरा पार में अचेत मिले युवक को अस्पताल भेजा गया, आधार कार्ड से हुई पहचान

Sat, 27 Jun 2026 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
A young man found unconscious in Gaura Par was sent to the hospital; he was identified via his Aadhaar card.
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के गौरा पार स्थित शराब की दुकान के बगल में शनिवार दोपहर एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी और एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां पर चिकित्सक की टीम ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। माैके पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शनिवार को करीब 2:45 बजे नेदुला निवासी रंजन सिंह ने सूचना दी कि गौरापार स्थित शराब भट्टी के बगल एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक संजय कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान युवक दीवार के किनारे अचेत अवस्था में मिला।
विज्ञापन

पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसकी जेब से आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान जितेंद्र निवासी एकमा, पोस्ट एकडंगी, थाना मुंडेरवा, जनपद बस्ती के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर जांच के बाद चिकित्सक की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि परिजन के तरफ से मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कराकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed