{"_id":"684dbc31036dd69f2f05f30d","slug":"a-young-man-drowned-in-a-pond-while-taking-a-bath-and-died-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-134129-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नहाते समय पोखरे में डूबा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नहाते समय पोखरे में डूबा युवक, मौत
Sat, 14 Jun 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
रामबचन साहनी की फाइल फोटो
बड़गो। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के खुशियां, जंगल कला स्थित पक्का पोखरा में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के सहयोग से तकरीबन दो घंटे के बाद शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक अपने नाना के घर आया था।
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के उतरावल कोल्हुआ लकड़ा गांव का निवासी रामबचन साहनी (22) पुत्र बबलू साहनी दोस्तों के साथ खलीलाबाद मेंहदावल मार्ग पर खुशियां जंगलकला स्थित पक्का पोखरा में नहाने गया था। शाम तीन बजे के करीब वह अचानक डूबने लगा। उसके साथी उसके खोजने लगे लेकिन वह नहीं मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर गोताखोरों को लेकर पहुंची। तकरीबन दो घंटे बाद तीन शिफ्ट में पूरे तालाब की छानबीन की गई तो युवक का शव बरामद हुुआ।