{"_id":"68efe0999b2251ff29070e8f","slug":"a-young-man-died-due-to-electric-shock-while-charging-his-mobile-phone-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-139897-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मोबाइल चार्ज करने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मोबाइल चार्ज करने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत
Wed, 15 Oct 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के डिहुलिया गांंव में मंगलवार की देर रात मोबाइल चार्ज में लगाने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने परिजन की मांग पर शव का पंचनामा भरकर अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया।
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के डिहुलिया गांव निवासी शिवकुमार (24) पुत्र शिवप्रसाद मंगलवार को देर रात अपने कमरे में सोने गया था। जहां वह अपना मोबाइल चार्जर में लगा रहा था। उसी दौरान शिवप्रसाद करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने किसी तरह से बिजली काटकर उसके शव को वहां से हटाया। सूचना पर पहुंची कांटे चौकी पुलिस शव को कब्जे लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद कार्रवाई पूरी करके शव सौंप दिया गया।