फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A young man died due to electric shock while charging his mobile phone.

Sant Kabir Nagar News: झूठी निकली चोरी की शिकायत दूसरी आलमारी में मिले गहने

Wed, 15 Oct 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 15 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
A young man died due to electric shock while charging his mobile phone.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के नटवावर गांव में हुई चोरी की घटना सीओ और प्रभारी निरीक्षक की जांच में झूठी निकली। चोरी गए गहने घर में ही दूसरी आलमारी में मिले।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नटवावर गांव निवासी हेमलता देवी ने डायल-112 पर बृहस्पतिवार को सुबह चोरी की सूचना दिया। हेमलता के अनुसार वह घर के बरामदे में सोयी थी। इसी बीच उनके घर से सोने का हार, माला, रिंग, मंगलसूत्र, सूई धग्गा, बाली, नेक और कान का गहना किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया है। सूचना के बाद पुलिस टीम मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन

सीओ प्रियम राजशेखर पांडेय तथा थानाध्यक्ष जय प्रकाश दूबे ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शिकायतकर्ता व उनके परिवारजन से पूछताछ की तो घटना संदिग्ध प्रतीत हुई। शिकायतकर्ता से पूछताछ करने पर बताई कि रात को वह अपना सोना व चांदी का गहना रस्सी के सहारे चारपाई में बांध कर अपने पास लेकर सोई थी। सुबह उठकर देखी तो चांदी का सामान बैग में था तथा सोने का सामान चोरी हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पर उनका 15 वर्ष का लड़का और देवरानी घर के अंदर सोई थी। घटना संदिग्ध प्रतीत होने पर आस-पड़ोस के लोगों के साथ शिकायकर्ता महिला को साथ लेकर घर की तलाशी ली गई तो घर के अंदर रखी दूसरी आलमारी से सामान बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed