फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A young man died after falling from a train in Barabanki

Sant Kabir Nagar News: बाराबंकी में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

Sun, 22 Jun 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 22 Jun 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
A young man died after falling from a train in Barabanki
 गौतम की फाइल फोटो
धर्मसिंहवा। नगर पंचायत धर्मसिंहवा के सेवाइचपार वार्ड निवासी गौतम कुमार की रविवार की भोर में बाराबंकी में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मौत की सूचना जब परिजनों को मिली तो हाहाकार मच गया। वह मुंबई कमाने जाने के लिए शनिवार को घर से निकला था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार धर्मसिंहवा क्षेत्र के सेवाइचपार निवासी गौतम (32) पुत्र स्वर्गीय राममिलन शनिवार को मुंबई जाने के लिए घर से निकला था। रविवार की भाेर में परिजनों को सूचना मिली कि बाराबंकी में उसकी ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। गौतम की दो वर्ष पूर्व गोरखपुर जनपद के उज्जीखोर गांव की कामना से शादी हुई थी।
विज्ञापन

शादी के कुछ दिन बाद से ही गौतम रोजी रोटी के लिए मुंबई चला गया था। वह फर्नीचर सेक्टर में काम करता था। गांव के पूर्व प्रधान प्रदुम्न यादव ने बताया कि गौतम एक वर्ष बाद मुंबई से कमाकर घर आया था और एक माह रहकर मुंबई वापस जा रहा था। रिजर्वेशन का टिकट न मिल पाने के कारण जनरल डिब्बे से यात्रा कर रथा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टिकट न मिल पाने के कारण शायद गौतम गेट के पास खड़ा रहा होगा और नींद आने की वजह से वह नीचे गिर गया होगा। जिससे उसकी मौत हो गई। गौतम की एक 11 माह बेटी है। पत्नी कामना और मां निर्मला का भी रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed