फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A young man died after being hit by a bike, angry villagers blocked the road

Sant Kabir Nagar News: बाइक की चपेट में आने से युवक मौत, नाराज ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sat, 07 Jun 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 07 Jun 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being hit by a bike, angry villagers blocked the road
‎बखिरा। क्षेत्र के हरदी स्थित सड़क पर पैदल जा रहे युवक को एक बाइक सवार ने चपेट में ले लिया। युवक को गंभीर चोट आई। इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले गए, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इधर मौत की सूचना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और खलीलाबाद बखिरा मार्ग को जाम कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को देर रात करीब साढ़े दस बजे हरदी निवासी हामिद (32) पुत्र तजम्मुल किसी काम से सड़क पर गया था। रात करीब दस बजे एक बाइक सवार ने हामिद को बाइक ने अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल को परिजन इलाज के लिए खलीलाबाद ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हामिद की मौत होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। मौके पर बखिरा पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बाइक सवार को पकड़ने व हामिद की मौत से आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने लाठी भांजते हुए भीड़ को वहा से हटवाकर रास्ता खाली कराया। इस दौरान मौके पर सीओ मेंहदावल ने भी आकर मौके का जायजा लिया। पुलिस की तरफ से पत्थर चलने वह लाठी भांजने की पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जिससे नाराज कुछ लोगों ने सड़क जाम किया था। पुलिस ने उन्हें समझा बूझकर रास्ता खाली करवाया। पुलिस पर पत्थर फेंकने एवं पुलिस द्वारा लाठी भांजने की सूचना अफवाह है।
-संदीप कुमार मीना, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed