{"_id":"687bd574b3e39ecb0e0c3bd4","slug":"a-young-man-came-in-contact-with-a-high-tension-wire-and-died-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-135768-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक, मौत
Sat, 19 Jul 2025 10:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 19 Jul 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
नरेश की फाइल फोटो
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के तितौवा मोहल्ले में शुक्रवार की रात छत पर मोबाइल चला रहा एक युवक हाईटेंशन करंट की चपेट में आ गया। युवक की क्षण भर में ही मौत हो गई। उसके शरीर में मोबाइल की तरंगों के जरिए करंट प्रवाहित हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
मेंहदावल थाना क्षेत्र के उत्तर पट्टी मोहल्ला निवासी नरेश (24) पुत्र रामवृक्ष अभी आठ दिन पहले खलीलाबाद शहर के तितौवा मोहल्ले में पत्नी के साथ किराए के कमरे में रहने आया थे । जिस मकान में वह रह रहा था उसी मकान के पिछले हिस्से से 33 केवीए का हाइटेंशन बिजली का तार गुजरा हुआ है। वह मकान के दीवार और छत से काफी नजदीक है।
शुक्रवार की रात लगभग 9 बजे के आसपास बिजली कटने से मकान में रह रहे लोग छत पर आकर घूम रहे थे। नरेश भी किसी से मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। इसी बीच अचानक बिजली आ गई। इस दौरान तार से दो से तीन फूट की दूरी पर खड़े नरेश के शरीर में हाई वोल्टेज की बिजली प्रवाहित हो गई और छत पर गिर गया। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। पत्नी ज्योति आसपास के लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गई। जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।