{"_id":"621d05c382494d78dc5e5053","slug":"a-yongman-was-died-in-accident-khalilabad-news-gkp4284964157","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
सेमरियावां। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नेदुला के पास मंगलवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद शव सड़क पर पड़ा होने से जाम लग गया। करीब आधे घंटे तक लगे जाम के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को हटवाया। उसके बाद जाम समाप्त हुआ।
दुधारा क्षेत्र के करही गांव निवासी 46 वर्षीय मतीउल्लाह पुत्र शोहबत अली घर की माली हालत को सुधारने के लिए सऊदी अरब जाना चाहते थे। उसी के संबंध में मेडिकल जांच कराने मंगलवार को बाइक से गोरखपुर गए थे। वापस लौटते दौरान नेदुला के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। शव सड़क पर करीब 30 मिनट तक पड़ा रहा। जिससे जाम लग गया। बाद में सूचना पर कांटे चौकी इंचार्ज हरेश तिवारी मौके पर पहुंचे और शव को सड़क से हटवाया। उसके बाद जाम हट सका। मौत की खबर से गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था। मृतक के पास पांच बेटियां और इकलौता बेटा है। पत्नी सबरुन्निशा का रो- रोकर अचेत हो जा रही थी। पीड़ित पिता शोहबत अली मुंबई में है। बड़ा भाई अजीमील्लाह घर आए हैं। करही प्रधान प्रतिनिधि अदील अहमद ने बताया कि मौत से गांव वाले सदमे हैं। संवाद