{"_id":"688895c7bc1289666b0d5885","slug":"a-worker-died-after-getting-electrocuted-in-a-refrigerator-in-sant-kabir-nagar-news-in-hindi-2025-07-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir News: फ्रिज में उतरे करंट से कारीगर की मौत, परिजनों ने की मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir News: फ्रिज में उतरे करंट से कारीगर की मौत, परिजनों ने की मुआवजे की मांग
Tue, 29 Jul 2025 03:07 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 29 Jul 2025 03:07 PM IST
सार
गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के बिगहि निवासी 47 वर्षीय घरभरन यादव पुत्र नकछेद शहर के एक मिठाई की दुकान पर कारीगर का काम करते थे। सुबह के समय वह फ्रिज खोल रहे थे। उसी दौरान करंट लग गया।
विज्ञापन
पुलिस चौकी पर जुटे परिजन. मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शहर के एक मिठाई की दुकान पर काम करने वाले कारीगर की मंगलवार की सुबह करंट लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुच गए और मुवावजे की मांग करने लगे। गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के बिगहि निवासी 47 वर्षीय घरभरन यादव पुत्र नकछेद शहर के एक मिठाई की दुकान पर कारीगर का काम करते थे।
विज्ञापन
सुबह के समय वह फ्रिज खोल रहे थे। उसी दौरान करंट लग गया। दुकान के अन्य लोग उन्हें अस्पताल लाये। जहा चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचने पर परिजन पहुच गए। इसके बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए नही जाने दिए। परिजन मुवावजे की मांग करने लगे।
विज्ञापन