{"_id":"6463d27c09ab5f7977059394","slug":"a-women-death-yuth-on-elligation-khalilabad-news-c-7-1-170211-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: महिला की मौत, पति ने दो युवकों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: महिला की मौत, पति ने दो युवकों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप
Wed, 17 May 2023 12:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 12:08 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
महराजगंज जिले में फरेंदा क्षेत्र के वन टांगिया गांव में 50 वर्षीय महिला की रविवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पति ने मंगलवार को वीडियो वायरल कर गांव के दो लोगों पर पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म व विरोध करने पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। जबकि पुलिस महिला की मौत का कारण बीमारी बता रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी बीमारी से मौत होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में मृतका के पति का आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात में गांव के दो लोग नशे में उसके घर आए। उसे बाहर भेज दिया और पत्नी को झाड़ी में उठा ले गए। उसने आरोप लगाया कि दोनों युवकों ने उसकी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पिटाई की। पति ने बताया कि उसकी पत्नी घर लौटी तो आपबीती बताई। दूसरे दिन पत्नी की तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि वह पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैम्पियरगंज इलाज कराने ले गया। वहां दो दिनों तक इलाज कराने के बाद हालत में सुधार नहीं होने पर रविवार को मेडिकल काॅलेज गोरखपुर लेकर जा रहा था। रास्ते में उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि महिला काफी दिनों से बीमार थी। घर पर इलाज चल रहा था। सूचना मिलने पर महिला को अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
आरोप-प्रत्यारोप में उलझी गुत्थी
वन टांगिया गांव में महिला की मौत पर लोगों में कई तरह की चर्चाएं हैं। मृतका की बेटी भी मां के साथ दुर्व्यवाहर की बात कह रही है। ऐसे में पुलिस का मामले में लीपापोती करना चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़ित ने बताया कि पुलिस आरोपियों को थाने ले गई थी, लेकिन छोड़ दिया।
पति झूठ बोल रहा या पुलिस
मृत महिला का पति वायरल वीडियो में पत्नी के साथ हुई घटना का जिक्र करने साथ आरोपियों का नाम भी बता रहा है। पीड़ित का कहना है कि उसने सामूहिक दुष्कर्म से पत्नी की मौत होने की तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने बीमारी से मौत होने की बात लिखीहै।