{"_id":"695c1a94a5c016f5b5079bca","slug":"a-woman-died-from-electrocution-during-irrigation-her-family-staged-a-protest-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-143965-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सिंचाई के दौरान करंट से महिला की मौत, परिजनों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सिंचाई के दौरान करंट से महिला की मौत, परिजनों ने दिया धरना
Tue, 06 Jan 2026 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
मेंहदावल में महिला की करंट से मौत के बाद सड़क पर धरने पर बैठे परिजन-संवाद
मेंहदावल। मेंहदावल नगर पंचायत के एकला माफी खेत में फसल की सिंचाई के दौरान सोमवार को दोपहर करंट लगने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से नाराज परिजनों ने रोडवेज तिराहे पर खेत मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। सीओ और एसओ के आश्वासन पर परिजन माने और धरना समाप्त किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मेंहदावल थाना क्षेत्र के एकला माफी मोहल्ले की रेनू (35) पत्नी गोविंद टुल्लू पंप से फसल की सिंचाई करने गई थीं। दोपहर दो बजे अचानक टुल्लू पंप में करंट उतरने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं। स्वजनों ने उन्हें मेंहदावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इलाज चल ही रहा था कि उनकी मौत हो गई। परिवार के लोग रोने बिलखने लगे। महिला की असामयिक मृत्यु पर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
रेनू की मौत से उसके परिवार के सदस्य भड़क उठे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर रोडवेज तिराहे पर स्थित सड़क पर बड़ी संख्या में लोग सड़क पर बैठ गए। लोगों का कहना है कि एकला शुक्ल गांव के एक व्यक्ति का खेत रीना पत्नी गोविंद बंटाई पर लिया था। वह फसल की सिंचाई करने गई थीं। हादसा होते ही खेत के मालिक मौके से भाग निकले। अगर वह उसे उपचार के लिए ले जाते तो उसकी जान बच सकती थी। सूचना मिलते ही सीओ सर्वदमन सिंह और थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। कार्रवाई का आश्वासन देकर मौके से लोगों को हटाया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
0
शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच पड़ताल की जाएगी। स्वजनों को समझाकर घर भेजा गया है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। -सुरेंद्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष मेंहदावल