{"_id":"685ae66e03c21676c8028e2a","slug":"a-woman-died-due-to-electric-shock-while-transplanting-seedlings-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-134572-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रोपाई के करंट लगने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रोपाई के करंट लगने से महिला की मौत
Tue, 24 Jun 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। क्षेत्र के कुसौना खुर्द गांव में मंगलवार को धान की रोपाई के दौरान एक महिला करंट की चपेट में आ गई। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिवार के लोगों ने उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
मेंहदावल के कुसौना खुर्द गांव में एक खेत में धान की रोपाई चल रही थी। इसी दौरान खेत में टुल्लू पंप से पानी चलाया जा रहा था। धान की रोपाई के कार्य में अनीता 40 वर्ष पत्नी अजय गौड़ लगी हुई थी। रोपाई के दौरान वह टुल्लू पंप के संपर्क में आ गई। जिससे उन्हें जोर का झटका लगा और वह बेहोश होकर खेत में गिर गई। लोगों ने उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल सतीश कुमार सिंह ने कहा कि स्वजनों ने पोस्टमार्टम व किसी भी प्रकार की कार्रवाई से इंकार किया है। शव का पोस्ट मार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। संवाद