फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A truck hit it from behind, and the car collided with a mixer machine in the opposite lane.

Sant Kabir Nagar News: पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, दूसरी लेन में मिक्सर मशीन से भिड़ी कार

Thu, 05 Feb 2026 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 05 Feb 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
A truck hit it from behind, and the car collided with a mixer machine in the opposite lane.
हाईवे पर टेमा रहमत के पास ट्रक कार की टक्कर में घायलो को निकालते लोग-स्रोत जागरूक पाठक
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टेमा रहमत चौराहे पर बुधवार को दिन में 3 बजे के लगभग आगे चल रही कार को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। कार अनियंत्रित होकर दूसरी लेन से आ रही मिक्सर मशीन में भिड़ गई। मिक्सर मशीन में कार फंस गई। करीब एक घंटा तक कार में सवार चालक फंसा रहा। स्थानीय लोगों की मदद से कार सवार को निकाला गया।
विज्ञापन

हाईवे स्थित टेमा रहमत चौराहे पर ट्रक ने आगे चल रही कार को टक्कर मार दी। कार अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में आ रही मिक्सर मशीन से टकरा गई। हादसे में कार चालक लगभग एक घंटे तक वाहन में फंसा रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र निवासी 60 वर्षीय रणविजय नारायण सिंह अपनी 30 वर्षीय भतीजी अंजली सिंह के साथ अयोध्या से अपने दूसरे मकान से गाेरखपुर लौट रहे थे। टेमा रहमत चौराहे के पास पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार दूसरी लेन में चली गई और खलीलाबाद से बस्ती की ओर जा रही मिक्सर मशीन से जा भिड़ी।
विज्ञापन

हादसे के बाद अंजली सिंह को स्थानीय लोगों ने तुरंत बाहर निकाल लिया, लेकिन कार चला रहे रणविजय नारायण सिंह करीब एक घंटे तक फंसे रहे। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद मशीन से कार का दरवाजा काटकर उन्हें बाहर निकाला। इस दौरान घटनास्थल पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। चाचा-भतीजी को मामूली चोटें आईं, जिनका इलाज नजदीकी अस्पताल में कराया गया। पुलिस ने वाहन को सड़क से हटवा दिया।

हाईवे पर टेमा रहमत के पास ट्रक कार की टक्कर में घायलो को निकालते लोग-स्रोत जागरूक पाठक

हाईवे पर टेमा रहमत के पास ट्रक कार की टक्कर में घायलो को निकालते लोग-स्रोत जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed