फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A trailer coming from the opposite direction collided with a roadways bus, injuring 16 passengers.

Sant Kabir Nagar News: विपरीत दिशा से जा रहा ट्रेलर रोडवेज बस से टकराया, 16 यात्री घायल

Thu, 14 May 2026 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
A trailer coming from the opposite direction collided with a roadways bus, injuring 16 passengers.
मगहर के पास ​​भिड़े बस और ट्रेलर। संवाद
मगहर (संतकबीरनगर)। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित रसूलाबाद गांव के आगे हनुमान मंदिर के पास बृहस्पतिवार को विपरीत दिशा से जा रहा ट्रेलर की रोडवेज बस से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार 16 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ मगहर चौकी प्रभारी विनोद यादव ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। यहां चिकित्सक की टीम ने घायलों को उपचार किया। उपचार के बाद सभी यात्री अपने गंतव्य को रवाना हो गए।
विज्ञापन

गोरखपुर की तरफ से यात्रियों से भरी रोडवेज की बस बृहस्पतिवार को दिन में खलीलाबाद की तरफ आ रही थी। मगहर के पास नेशनल हाईवे स्थित रसूलाबाद गांव के निकट हनुमान मंदिर के पास पहुंचते ही विपरीत दिशा से जा रहा ट्रेलर रोडवेज बस से टकरा गया। हादसे की सूचना के बाद पहुंची पुलिस टीम बचाव कार्य में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी मगहर विनोद यादव ने बताया कि 14 मई को सुबह करीब 11:45 बजे सूचना मिली कि एनएच-28 पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप मगहर के पास परिवहन की अनुबंधित बस एवं ट्रेलर में सामने से टक्कर हो गई। इसमें 16 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद एनएचएआई की क्रेन बुलवाकर दोनों गाड़ियों को हटाकर यातायात व्यवस्था को बहाल करा दिया गया।

----------------------
हादसे में यह लोग हुए घायल
हादसे में दिनेश चंद्र चतुर्वेदी डम्हरिया मिश्रौलिया थाना मुंडेरवा बस्ती, शिल्पी भेली मंडी कोतवाली खलीलाबाद, तारा व गोलू बेल्होसा थाना बांसी, सिद्धार्थनगर, नईमा खातून व ओसामा थाना गेदास बुजुर्ग उतरौला बलरामपुर, अजय गुप्ता डडवापार भरसी थाना गोला, गोरखपुर, वंदना साहनी महेसरा खुर्द थाना बरगदवा गोरखपुर, मुकेश कुमार पांडेय महादेव झारखंडी कूडाघाट गोरखपुर, सफीक व सालेहा खातून मोतीनगर कोतवाली खलीलाबाद, झीनक बक्सीखुर्द धनघटा, तेहरमा गोरखपुर, सरदार बखिरा, अभिनेत बरेली, रामजनक गोरखपुर घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed