फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A teenager who went to take bath in a pond died due to drowning, another in shock

Sant Kabir Nagar News: तालाब में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत, दूसरा सदमे में

Fri, 04 Jul 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 04 Jul 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
A teenager who went to take bath in a pond died due to drowning, another in shock
 दिलशाद की फाइल फोटो
लोहरौली। दुधारा थानाक्षेत्र के दरियाबाद गांव में दो किशोर शुक्रवार को कथकपुरवा ईदगाह के पास स्थित पोखरे में नहा रहे थे। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से दोनों डूबने लगे। गांव के ही एक युवक ने दोनों को बाहर निकाला, लेकिन एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा सदमे में है और उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

दुधारा थानाक्षेत्र के दरियाबाद गांव का निवासी दिलशाद (16) पुत्र नजरुल हसन और रमान (15) पुत्र नुरूल हसन गांव के बगल में कथकपुरवा ईदगाह के पास पोखरे में नहाने गए थे। दोपहर में नहाते समय दोनों अचानक गहरे पानी में डूबने लगे। दोनों को डूबते देख मौके से गुजर रहे लोगों ने वहां पर आवाज लगाई। मौके पर मौजूद गांव के ही फरहान ने तत्काल अपनी जान की परवाह न करते हुए डूब रहे दोनों युवकों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

दोनों को मौके से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियांवा ले जाया गया। वहां पर चिकित्सकों ने दिलशाद को मृत घोषित कर दिया। वहीं अरमान की हालत खतरे से बाहर है, लेकिन वह अभी सदमे में है। परिवार के लोगों ने उसका पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। थानाध्यक्ष दुधारा इन्द्र भूषण सिंह ने बताया कि उन्हें इस घटना के बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
दो भाई दो बहनों में सबसे छोटा था दिलशाद
बताया जाता है कि दिलशाद के पिता नजरुल हसन बाहर रहते हैं। वहीं उसका एक बड़ा भाई भी बाहर रहता है। उसके कुल दो भाई व दो बहन हैं। दिलशाद इन सभी में सबसे छोटा था। लड़के की मां अशीबुन्निशा का रोते-रोते बुरा हाल है। घटना की जानकारी पाकर दिलशाद के पिता और बड़े भाई दोनों घर के लिए रवाना हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed