फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A teacher suspended two of salary withheld

एक शिक्षक निलंबित, दो का वेतन रोका 

Mon, 08 Aug 2016 11:40 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Mon, 08 Aug 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
A teacher suspended two of salary withheld
teacher - फोटो : amar ujala
 पारिवारिक विवाद के चलते जेल में बंद एक शिक्षक को सोमवार को बीएसए ने निलंबित कर दिया। इसके साथ ही दो अन्य शिक्षकों का वेतन रोक दिया है। बीएसए ने यह कार्रवाई खंड शिक्षा अधिकारियों की रिपोर्ट पर की है। 
विज्ञापन


 बीएसए जगदीश शुक्ल ने बताया कि बीईओ सांथा ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय इमिलिहा पर तैनात सहायक अध्यापक नवनीत कुमार एक जुलाई से पारिवारिक विवाद एवं कतिपय आरोपों के कारण जेल में निरुद्ध हैं। जिसकी सूूचना विद्यालय के हेडमास्टर ने बीआरसी पर दी थी। बीईओ के निरीक्षण में मामला सही मिला। जेल में निरुद्ध होने के चलते सहायक अध्यापक नवनीत कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए रिहाई के उपरांत बीआरसी सांथा पर संबद्ध किया जाएगा।
विज्ञापन


निलंबन अवधि में नवनीत कुमार को जीवन निर्वाह भत्ता नियमानुसार देय होगा। पूरे प्रकरण की जांच खंड शिक्षा अधिकारी मेंहदावल और बघौली को संयुक्त रूप से दी गई है। जो अपनी जांच आख्या जल्द से जल्द देंगे। बीईओ मेंहदावल ने रिपोर्ट में कहा है कि प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर कछार में कार्यरत सहायक अध्यापक अवधेश वर्मा बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रहे हैं। उनका तत्काल प्रभाव से वेतन रोक दिया गया है। इसके साथ ही स्पष्टीकरण मांगा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में डीसी निर्माण ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि प्राथमिक विद्यालय सड़हरा नाथनगर का निरीक्षण 27 जुलाई को किया था। जिसमें प्रधानाध्यापक गुलाम गौस व रजनीश कुमार अनुपस्थित थे। विद्यालय पर काफी गंदगी मिली थी। शिक्षण कार्य में रुचि नहीं थी। विद्यालय का शैक्षिक स्तर काफी निम्न था। कुल नामांकित 102 के सापेक्ष मौके पर 30 छात्र जबकि अन्य दिनों में 56 दर्शाया गया है। डीसी की रिपोर्ट पर प्रधानाध्यापक गुलाम गौस का वेतन रोक दिया गया है। इसी के साथ सहायक अध्यापक रजनीश कुमार से स्पष्टीकरण मांगा गया है कि उपस्थिति पंजिका पूर्ण हस्ताक्षर क्यों नही करते है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के निरीक्षण में लापरवाही मिलने पर लगातार कार्रवाई की जा रही 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed