{"_id":"60f5c1548ebc3e7372166e81","slug":"a-shopkeeper-died-by-current-khalilabad-news-gkp4024796191","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट से व्यवसायी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट से व्यवसायी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट की चपेट से व्यवसायी की मौत
नवनिर्मित मकान की छत पर मोटर से पानी चढ़ाने के दौरान घटी घटना
घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुुुुरा हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। सोमवार को धर्मसिंहवा कस्बे में नवनिर्मित मकान की छत पर मोटर से पानी चढ़ाने के दौरान करंट की चपेट में आने से व्यवसायी की मौत हो गई। घटना से पीड़ित के घर कोहराम मच गया। परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल था।
धर्मसिंहवा निवासी 50 वर्षीय महमूद पुत्र हैदर अंसारी कस्बे में कॉपी-किताब की दुकान चलाते थे। अभी हाल में ही बड़ौदा यूपी बैंक धर्मसिंहवा की शाखा के सामने दुकान के लिए मकान बनवाए हैं। दो दिन पूर्व मकान की छत लगी थी। सोमवार की सुबह महमूद 12 वर्षीय पोते के साथ छत पर पानी चढ़ाने के लिए नवनिर्मित मकान पर गए थे। छत पर पानी पहुंचने की जानकारी लेने के लिए पोते को छत पर भेज दिए। इधर, खुद नीचे मौजूद रहकर जैसे ही मोटर को करंट की सप्लाई दिए और हैंडपंप पकड़े, वैसे ही वह करंट की चपेट में आ गए। पोते को जब लगा कि काफी देर हो चुकी है और नीचे से कोई आवाज नहीं आ रही है। पानी भी छत पर नहीं पहुंच रहा है तो वह उतर कर नीचे आया, जहां देखा कि महमूद हैंडपंप के पास गिरे पड़े थे। पोते के शोर मचाने पर अगल-बगल के लोग इकट्ठा हुए और परिवार के अन्य लोगों को सूचना दी। परिवार के लोग आनन-फानन उन्हें कस्बे में स्थित एक प्राइवेट चिकित्सक के वहां ले गए, जहां पर डॉक्टर ने महमूद को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। परिजन सुपुर्द-ए-खाक की तैयारी में जुटे थे।