फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A school-wise action plan will be prepared.

Sant Kabir Nagar News: विद्यालयवार बनाई जाएगी कार्ययोजना

Thu, 05 Feb 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 05 Feb 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
A school-wise action plan will be prepared.
मेंहदावल। स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से बेसिक विद्यालयों की कार्ययोजना बनाई जाएगी। इसी आधार पर विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके अनुसार पठन-पाठन भी कराया जाएगा। तीन वर्षीय विद्यालय विकास योजना तैयारी करने के लिए प्रधानाध्यापक स्कूल प्रबंध समिति के साथ बैठक कर इसके प्रारूप पर चर्चा करेंगे। हर वर्ष समीक्षा करके इसे अपडेट किया जाएगा।
विज्ञापन

बीईओ महेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए सरकार की ओर से तमाम जतन किए जा रहे हैं। अभी परिषदीय विद्यालयों में हर वर्ष कार्ययोजना बनाकर काम किया जा रहा है। जबकि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में व्यापक कार्ययोजना बनाकर काम करने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग ने हर परिषदीय विद्यालय में तीन वर्षीय विद्यालय विकास योजना तैयार कर निर्धारित लक्ष्य पाने के लिए काम करने का निर्देश दिया है। यह कार्ययोजना 2026-27, 2027-28 और 2028-29 के लिए बनेगी। इसे तैयार करने के लिए अलग-अलग स्तर निर्धारित हैं। राज्य स्तर पर इस योजना का प्रारूप तैयार कर भेजा जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी सभी प्रधानाध्यापकों को इसे उपलब्ध कराएंगे। जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता इसके लिए बीईओ के साथ बैठक कर उनकी क्षमता विकास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक के साथ बैठक कर इस बारे में जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने निर्देश दिया है प्रधानाध्यापक स्कूल प्रबंध समिति के साथ बैठक कर इसके प्रारूप पर चर्चा करेंगे। विकास योजना बनाकर निर्धारित तिथि तक बीईओ कार्यालय को देंगे। बीईओ कार्यालय इसे अनुमोदित करके ब्लॉक स्तर से पोर्टल पर डाटा एंट्री करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed