{"_id":"6940638e76026b3eb604630b","slug":"a-report-has-been-filed-in-the-truck-theft-case-on-the-courts-order-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-142834-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर ट्रक चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर ट्रक चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज
Tue, 16 Dec 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सीजेएम कोर्ट के आदेश पर खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने ट्रक चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में दुर्गेश यादव निवासी मोहल्ला एग्रो कालोनी कैलाशनगर बताया कि वह ट्रेलर का पंजीकृत स्वामी है।
वाहन को सुधाकर यादव निवासी ग्राम बनियापार चक मुजतपा थाना घोसी जनपद मऊ चलाता था। वह अपने एक रिश्तेदार विनोद यादव निवासी ग्राम भटुलिया थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को बतौर खलासी रखा था। 18 अगस्त को करीब 8 बजे रात में सुधाकर यादव उनको बताया कि वे लोग दो तीन दिन की छुट्टी पर गांव जा रहे हैं। वाहन को मगहर पेपर मिल स्थित पार्किंग में खड़ा कर दे रहे हैं।
दुर्गेश यादव ने कहा कि अभी वह बाहर हैं। चाबी घर पर दे दीजियेगा। सुधाकर व विनोद वाहन की चाबी दिए बिना अपने गांव चले गए। पूछने पर बताया कि दो दिन में आ जाऊंगा।
विज्ञापन
उन्होंने अपने लड़के को मौके पर भेजा तो वहां गाड़ी खड़ी थी। तीन चार दिनों तक ड्राइवर के न आने और फोन न उठाने के बाद उन्होंने दूसरी चाबी लेकर अपने लड़के को पार्किंग में भेजा तो वहां गाड़ी नहीं थी। कई दिनों बाद दूरभाष पर संपर्क होने पर ड्राइवर संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा है। कोतवाल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद