फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A quack, along with his wife, assaulted a woman.

Sant Kabir Nagar News: पत्नी संग मिलकर झोलाछाप ने महिला से की मारपीट

Thu, 16 Apr 2026 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
A quack, along with his wife, assaulted a woman.
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के मेंडरापार गांव में झोलाछाप व उसकी पत्नी ने एक मरीज के साथ मारपीट की। पुलिस ने मामले में पीड़िता की तहरीर मिलने पर आरोपी दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। एसओ बखिरा सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए अपने प्रार्थना पत्र में पीड़िता अंशू ने जानकारी दिया कि उसकी तबीयत खराब थी। जिस पर वह मोहल्ले के सुबास विश्वास के बंगाली क्लीनिक पर दिखाने गई थी। इसके बाद वह तीन दिन की दवा दिए थे। दवा से आराम न होने पर फिर 14 अप्रैल को अपने बेटे को भेजकर झोलाछाप को बताया कि तबीयत ठीक नहीं है। उसने कहा कि अपनी मां को भेजो। पीड़िता का आरोप है कि वह बिना डिग्री वाले झोलाछाप विश्वास के क्लीनिक पर दोपहर 12 बजे के आसपास गई।
विज्ञापन

जहां पर शिकायत करने से नाराज सुबास विश्वास व उसकी पत्नी सपना ने उनको गाली देते हुए काफी मारापीटा। इसमें उनका जेवर भी गिर गया। चिल्लाने पर लोगों के आने पर जानमाल की धमकी दी। मारपीट की घटना में वह बेहोश हो गई थी। जिस पर आसपास के लोग एंबुलेंस से उनको लेकर सीएचसी मेंहदावल लेकर गए। जहां पर उपचार हुआ। एसओ ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर उक्त दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed