{"_id":"6933315bdfc162de940cc4df","slug":"a-procession-with-musical-instruments-and-drums-was-taken-out-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-142322-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गाजे बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गाजे बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा
Sat, 06 Dec 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
मेंहदावल के भौंरा में आयोजित हो रहे श्रीमद् भागवत कथा केलिए निकली कलश यात्रा -संवाद
- फोटो : सांकेतिक
मेंहदावल। विकास खंड के ग्राम पंचायत भौंरा में नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ का आयोजन किया गया है। इसके लिए शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में शामिल 105 कन्याओं ने विधि-विधान से जल भरा।
कलशयात्रा का शुभारंभ भौंरा यज्ञ स्थल से निकलकर मिश्रौलिया मिश्र, मईला, सांड़ेकला, सांड़ेखुर्द, बनकसिया होते हुए करमैनी घाट पर पहुंची। जहां से जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंची। इस दौरान गाजे बाजे के साथ निकली कलशयात्रा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय रहा। गांव के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिससे पूरा वातावरण राधे राधे के नाम से गूंज उठा। संगीतमयी कथा के लिए अयोध्या धाम से पधारे कथा वाचक श्री बलराम दास जी महाराज ने कहा कि कथा प्रवचन से ज्ञान की प्राप्ति होती है तथा इसके श्रवण से मनुष्य को अपने कर्मों में सुधार करने की सीख मिलती है। इसके अलावा उन्होंने कहा की महायज्ञ के आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्तिभाव जागृत होता है। जिसका आयोजन समय समय पर होना चाहिए। इस दौरान मुख्य यजमान ब्रह्मानंद मिश्र, मनोरमा, परमानंद मिश्र, देवानंद, प्रमोद कुमार, धर्मेन्द्र मिश्र, यशोदानंद, पिंटू मिश्र, ब्रह्मदेव मिश्र, बृजभूषण मिश्र, अवधेश कुमार, बुलबुल मिश्र, ग्राम प्रधान संदीप यादव, भुवनेश्वर, सर्वेश त्रिपाठी, विक्रम निषाद, छोटू गुलशन, पंचम कुमार, बेचू निषाद आदि मौजूद रहे।