फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A private bus collided with a truck in the fog; the driver was injured, but all passengers are safe.

Sant Kabir Nagar News: कोहरे में ट्रक से भिड़ी निजी बस चालक घायल, सभी यात्री सुरक्षित

Mon, 12 Jan 2026 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 12 Jan 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
A private bus collided with a truck in the fog; the driver was injured, but all passengers are safe.
भुजैनी के पास क्षतिग्रस्त हुई बस जो बिहार जा रही थी-स्रोत ग्रामीण
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना के कांटे चौकी क्षेत्र स्थित भुजैनी के निकट पेट्रोल पंप के सामने घने कोहरे के बीच रविवार को दिल्ली से गोरखपुर की तरफ जा रही बस ट्रक से टकरा गई। बस क्षतिग्रस्त हो गई और चालक घायल हो गया। बस में सवार यात्री बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को अस्पताल भिजवाकर बस को सड़क के किनारे कराया। उसके बाद आवागमन बहाल हो सका। पुलिस के अनुसार बस में लगभग 40 यात्री मौजूद थे। उन्हें सुरक्षित उनके गंतव्य को भिजवाया गया।
विज्ञापन

कांटे चौकी प्रभारी राम वशिष्ठ ने बताया कि सुबह लगभग 8:15 बजे हादसे की सूचना के बाद टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पता चला कि बिहार नंबर की बस सवारियों को लेकर दिल्ली से गोरखपुर की तरफ जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भुजैनी के निकट स्थित पेट्रोल पंप के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। बस के आगे चल रहे ट्रक ने एकाएक एमरजेंसी ब्रेक ले लिया। इससे पीछे से आ रही बस ट्रक से टकरा गई। बस क्षतिग्रस्त हो गई और चालक रंजीत कुमार निवासी धौलपुर राजस्थान को हल्की-फुल्की चोटें आईं। बस को हाईवे के किनारे खड़ा करवाकर यातायात व्यवस्था को बहाल करा दिया गया है।

बस में सवार यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं और वह अपने गंतव्य को रवाना हो गए। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed