फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A population of five thousand is facing the brunt of bad roads.

Sant Kabir Nagar News: पांच हजार की आबादी झेल रही बदहाल सड़क का दंश

Sat, 24 Aug 2024 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 24 Aug 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
A population of five thousand is facing the brunt of bad roads.
- सड़क पर जगह-जगह भरा बारिश का पानी
विज्ञापन

-लाेगों को आने-जाने में झेलनी पड़ रही है परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद के गिरधरपुर जाने के लिए बनी सड़क पूरी तरह से टूट गई है। सड़क पर जलभराव बना हुआ है। जिससे आने-जाने में लाेगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। यह स्थिति तब है जबकि इस मार्ग पर स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल, सार्वजनिक शौचालय आदि स्थित हैं, इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

खलीलाबाद विकास खंड के गिरधरपुर ग्राम पंचायत की आबादी करीब पांच हजार के करीब है। यहां गांव में जाने के लिए जो सड़क बनी है वह जगह-जगह टूट गई है। मार्ग पर कई जगह जलभराव बना हुआ है। इस मार्ग के शुरूआत में जन आरोग्य मंदिर और सार्वजनिक शौचालय बना है, जहां प्रतिदिन लोगों का आना-जाना रहता है। सड़क पर पानी जमा होने के कारण लोग यहां आने से कतराने लगे हैं। साथ इसी मार्ग पर स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र भी बना है, जिससे बच्चों को जहां आने-जाने में दिक्कत हो रही है, वहीं दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

गांव निवासी राहुल कुमार, किरन आदि ने कहा कि सड़क की मरम्मत न होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की मरम्मत कराए जाने की आवश्यकता है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल कलाम का कहना है कि सड़क की बदहाली दूर करने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया गया है। जल्द ही सड़क के मरम्मत की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed