फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A playground will be built in the city...a park will be developed

Sant Kabir Nagar News: शहर में बनेगा खेल मैदान...विकसित होगा उपवन

Sun, 04 Aug 2024 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 04 Aug 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
A playground will be built in the city...a park will be developed
- पालिका प्रशासन ने प्रस्ताव तैयार किया, डीएम ने बैठक कर दिए थे निर्देश
विज्ञापन

- खेल मैदान के लिए बरईटोला में चिह्नित की गई जमीन, पाथ-वे बनाया जाएगा
- उपवन के लिए जमीन खोजने का कार्य शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए शहर में खेल मैदान बनाया जाएगा। साथ ही उपवन का निर्माण कराए जाने की भी तैयारी है। खेल मैदान के लिए जहां बरईटोला में जमीन चिह्नित की गई है वहीं उपवन के लिए जमीन का चिह्नांकन शुरू हो गया है। जल्द योजनाओं पर कार्य शुरू कराने की तैयारी की जा रही है। शहरवासियों को इससे खेलकूद और मनाेरंजन के साधन उपलब्ध हो सकेंगे।
शहर में कहीं पर भी अभी तक खेल मैदान नहीं है। हालांकि जनपद में स्पोर्ट्स स्टेडियम है लेकिन वहां पर खिलाड़ी कोचिंग के लिए आते हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए कोई मैदान नहीं है। इसे देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने शहर के बरईटोला में खेल मैदान बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। कार्य शुरू कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


सुरक्षा के मद्देनजर जमीन की बाउंड्रीवाल कराई जाएगी। साथ ही खेल मैदान के चारों तरफ पाथ-वे बनाया जाएगा ताकि यहां आने वाले लोगों को टहलने में किसी तरह की दिक्कत न हो। इसके अलावा मनोरंजन आदि के संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे बच्चों को खेल गतिविधियों के साथ मनाेरंजन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इसका लाभ शहरवासियों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ शहर में उपवन बनाने की भी तैयारी की जा रही है। इसके लिए जगह चिह्नित करने की पहल की गई है। कई स्थानों पर जमीन भी देखी गई है। पालिका प्रशासन का दावा है कि उपवन के लिए जल्द ही जमीन चिह्नित कर ली जाएगी। उपवन में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए जाएंगे। इसे इस तरह विकसित किया जाएगा कि लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सके। पिछले दिनों डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने इसको लेकर बैठक की थी और कार्य शुरू कराने के लिए निर्देश दिए थे। अब पालिका प्रशासन इस दिशा में प्रयास करती दिख रही है।

शहरवासियों को मनाेरंजन के मिलेंगे साधन
खेल मैदान व उपवन विकसित करने से शहरवासियाें को राहत मिलने की उम्मीद है। कारण यह है कि अभी बच्चों को खेल गतिविधियों व मनोरंजन के लिए स्थान नहीं है। इसके बनने से बच्चों के साथ ही अन्य लोगाें की परेशानी दूर होगी। शहर निवासी अवधेश प्रसाद, राजेंद्र आदि ने कहा कि खेलकूद के लिए स्थान मिल जाएगा और बच्चों का मनोरंजन भी होगा।


शहर के बरईटोला में खेल का मैदान बनाया जाएगा। साथ ही शहर में उपवन बनाने की भी तैयारी है, इससे शहरवासियों को लाभ मिलेगा। जल्द ही कार्य शुरू कराए जाएंगे।
- जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed