{"_id":"68471f3f5766bb602a064fec","slug":"a-person-who-had-come-to-his-maternal-grandmothers-house-died-under-suspicious-circumstances-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-133915-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ननिहाल आए व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ननिहाल आए व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत
Mon, 09 Jun 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 09 Jun 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के जंगल खुर्द गांव में सोमवार की शाम संदिग्ध परिस्थिति में ननिहाल आए एक व्यक्ति का शव पाया गया। सूचना के बाद कोतवाल पंकज कुमार पांडेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
पुलिस की माने तो देर शाम लगभग 6:30 बजे यूपी 112 पर ग्राम जंगल खुर्द स्थित पोखरा के पास शव होने की सूचना मिली। शव के बगल में एक बाइक खड़ी थी। पुलिस पूछताछ में पता चला कि मृतक चुन्नीलाल प्रजापति (65) पुत्र रघुनाथ प्रजापतिनिवासी करीमनगर थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर के रहने वाले हैं। जो अपने मामा राजकुमार निवासी जंगल खुर्द थाना कोतवाली खलीलाबाद के घर पर आए थे।
उनके मामा के घर पर शादी थी। मृतक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था। सूचना के बाद शव को कब्जे में लेकर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। संवाद