{"_id":"69e8596f86f30934d30e0ade","slug":"a-man-working-in-ameria-was-duped-of-rs-31-21-lakh-by-his-friend-from-gorakhpur-in-the-name-of-investment-2026-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"31.21 लाख की ठगी: आठ साल में दोस्त ने हड़पे लाखों रुपये, अमेरिका में काम कर रहे शख्स से दोस्त ने किया धोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31.21 लाख की ठगी: आठ साल में दोस्त ने हड़पे लाखों रुपये, अमेरिका में काम कर रहे शख्स से दोस्त ने किया धोखा
Wed, 22 Apr 2026 10:45 AM IST
Rohit Singh
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Wed, 22 Apr 2026 10:45 AM IST
सार
कुशीनगर जनपद के सरया महंत पट्टी निवासी शिवानी मिश्रा ने 10 अप्रैल को गोरखनाथ स्थित जनता दरबार में प्रार्थना-पत्र देकर बताया कि उनके भाई शेषनाथ मिश्रा अमेरिका में रहकर काम करते हैं। उनका आरोपी अनुपम से पारिवारिक संबंध था। इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने पिछले आठ वर्षों में व्यवसाय में निवेश के नाम पर अलग-अलग तिथियों में कुल 31.21 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
विस्तार
शाहपुर थाना क्षेत्र के आम बाजार निवासी एक युवक से उसके परिचित ने व्यवसाय कराने के नाम पर 31.21 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित वर्तमान में संयुक्त राज्य अमेरिका में रहकर काम करता है। रुपये वापस न मिलने पर उसकी बहन ने मुख्यमंत्री जनता दरबार में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, कुशीनगर जनपद के सरया महंत पट्टी निवासी शिवानी मिश्रा ने 10 अप्रैल को गोरखनाथ स्थित जनता दरबार में प्रार्थना-पत्र देकर बताया कि उनके भाई शेषनाथ मिश्रा अमेरिका में रहकर काम करते हैं। उनका आरोपी अनुपम से पारिवारिक संबंध था।
विज्ञापन
इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने पिछले आठ वर्षों में व्यवसाय में निवेश के नाम पर अलग-अलग तिथियों में कुल 31.21 लाख रुपये ले लिए।
आरोप है कि जब पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी टालमटोल करने लगे। काफी समय बीतने के बाद पीड़ित ने अधिवक्ता के माध्यम से विधिक नोटिस भी भेजा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद जब पीड़ित और उसकी बहन ने आरोपियों से संपर्क किया तो उन्हें धमकी दी गई।
विज्ञापन
मामले में कार्रवाई करते हुए शाहपुर पुलिस ने अनुपम, सिरजा देवी, वैभव और विवेकानंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।