फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A man in the river Ghaghra

बिड़हरघाट पुल से घाघरा में कूद अधेड़, लापता

Wed, 31 Jul 2019 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
A man in the river Ghaghra
बिड़हर घाट पुल से घाघरा नदी में कूदे अधेड़ की तलाश कराने पहुंचे अंबेडकरनगर जिले के अफसर। - फोटो : KHALILABAD
बिड़हरघाट पुल से घाघरा में कूदा अधेड़, लापता
विज्ञापन

हैंसर (संतकबीरनगर)। बुधवार की शाम करीब चार बजे घाघरा नदी के बिड़हर घाट पुल पर टहल रहा 45 वर्षीय शख्स अचानक नदी में कूद गया। उसे नदी में कूदता देख लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन उसका पता नहीं चला। पुलिस गोताखोरों के जरिए नदी में लापता हुए शख्स की तलाश कर रही है। घटनास्थल अंबेडकरनगर जिले में है। कूदे व्यक्ति की पहचान अंबेडकरनगर जिला निवासी सुभाष यादव के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब साढ़े पांच बजे 45 वर्षीय व्यक्ति पुल पर टहल रहा था। कुछ ही मिनट बाद अचानक उसने उफनाई नदी में छलांग लगा दी। उसे नदी में कूदता देख लोग दौड़े, लेकिन देर हो चुकी थी। शख्स के नदी में कूदने की सूचना पर धनघटा थाना के बिड़हर घाट पुलिस चौकी के सिपाही मौके पर पहुंचे। जिस जगह शख्स नदी में कूदा था वह अंबेडकरनगर जिले की सीमा में है। लिहाजा इसकी सूचना अंबेडकरनगर पुलिस को दी गई। कुछ ही देर बाद अंबेडकरनगर के जहांगीरगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहां के एसडीएम व सीओ समेत अन्य अफसर भी पहुंचने लगे थे।
विज्ञापन

धनघटा के प्रभारी एसओ धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि जो शख्स नदी में कूदा है, उसकी पहचान जहांगीरगंज थाना के रुकचनपुर गांव निवासी सुभाष यादव (45) के रूप में हुई है। उसकी तलाश के लिए नदी में गोताखोर उतारे गए हैं। नदी में पानी अधिक होने के चलते उसका पता नहीं लग सका है। देर शाम तक पुलिस व अन्य लोग मौके पर जमे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed