फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A large crowd of devotees gathered at the community feast at the ancient Shiva temple.

Sant Kabir Nagar News: प्राचीन शिव मंदिर पर भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Fri, 26 Dec 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 26 Dec 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
A large crowd of devotees gathered at the community feast at the ancient Shiva temple.
बेलहर के ग्राम पंचायत समन्था स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में भंडारे में मौजूद लोग-संवाद - फोटो : credit
बेलहर। बेलहर क्षेत्र की ग्राम पंचायत समन्था स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में क्षेत्र के साधु-संतों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने मंदिर में स्थापित शिव, मां दुर्गा मूर्ति का दर्शन-पूजन किया तथा बाबा बलिराम दास की समाधि पर मत्था टेककर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


यह प्राचीन मंदिर बाबा बलिराम दास के नाम से जाना जाता है। स्थानीय बुजुर्गों के अनुसार बाबा बलिराम दास क्षेत्र के प्रतिष्ठित संत थे। उनकी पुण्यतिथि पर हर वर्ष क्षेत्रीय जनता के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। आयोजन को सफल बनाने में बाबा बलिराम दास मंदिर समिति के सदस्य रामनारायण, कृष्ण प्रताप, विश्वनाथ मौर्य, रामसूरत, प्रेमशंकर, कम्मल, तीरथ यादव, फूलचंद, दीनानाथ, राम सुरेश मौर्या आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed