फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A laborer from Mehdawal was murdered in Mumbai; chaos erupted as soon as the body arrived.

Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल के मजदूर की मुंबई में हत्या, शव आते ही मचा कोहराम

Fri, 02 Jan 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 02 Jan 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
A laborer from Mehdawal was murdered in Mumbai; chaos erupted as soon as the body arrived.
मेंहदावल के गगनई राव में मुबंई से शव आने के बाद जुटी भीड़, रोते बिलखते परिजन-स्रोत पुलिस
मेंहदावल। क्षेत्र के गगनई राव के मजदूर की मुंबई में हत्या के बाद बृहस्पतिवार को शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस भी पहुंची और शांति व्यवस्था बनाने में जुट गई।
विज्ञापन

नगर पंचायत क्षेत्र के गगनई राव मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय बलराम पुत्र राम उजागिर साहनी का शव मुंबई से बृहस्पतिवार की सुबह 11:30 बजे मेंहदावल पहुंचा। पैतृक मोहल्ले में शव पहुंचते ही परिवार के लोग रोने-बिलखने लगे। पुलिस व स्थानीय लोगों ने परिवार के लोगों को संभाला। इस दौरान विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी व थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह भी पहुंचे। परिवार के लोगों को ढांढ़स बंधाया। घटना से पूरे मोहल्ले में मातम पसरा रहा। बलराम की हत्या से परिवार पर गंभीर संकट आ गया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि बलराम अपने मोहल्ले के ही एक व्यक्ति की ठेकेदारी में मुंबई में मजदूरी करता था। 25 दिसंबर को मोहल्ले के व्यक्ति व उसके रिश्तेदार ने सरिया मारकर बलराम को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। 29 दिसंबर को उपचार के दौरान उसकी मुंबई में मौत हो गई। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुंबई के स्थानीय थाने में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उसका शव मेंहदावल लाया गया। सूचना पाकर विधायक अनिल त्रिपाठी साधन सहकारी समिति तुलसीपुर के अध्यक्ष महेश पांडेय, पूर्व ग्राम प्रधान शेष प्रताप सिंह समेत तमाम लोग मृतक के घर पर पहुंचकर रोते बिलखते परिजनों को ढांढ़स बंधाया। थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परिवार के लोगों को संभाला गया है। आरोपितों पर पूर्व में ही मुंबई में रिपोर्ट पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed