{"_id":"664c9988071256b6ba025fd8","slug":"a-hookah-bar-operator-assaulted-and-molested-a-woman-working-in-a-mart-in-sant-kabir-nagar-2024-05-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हुक्काबार संचालक युवती से की छेड़छाड़ व मारपीट, मार्ट में करती है काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हुक्काबार संचालक युवती से की छेड़छाड़ व मारपीट, मार्ट में करती है काम
Tue, 21 May 2024 06:24 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 21 May 2024 06:24 PM IST
सार
कोतवाली क्षेत्र निवासी पीडित पिता के अनुसार 18 मई को रात साढे आठ बजे उनकी पुत्री खलीलाबाद स्थित मार्ट से घर वापस आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में जनता मार्ग से आरोपी प्रखर ने कुछ दोस्तों के साथ उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर मारा पीटा भी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खलीलाबाद शहर में हुक्काबार संचालक ने मार्ट में काम करने वाली युवती से छेड़खानी की और विरोध करने पर उसे व उसके परिजनों को मारा-पीटा भी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर हुक्काबार संचालक समेत नौ पर कोतवाली पुलिस ने छेड़खानी, मारपीट, एससीएसटी समेत अन्य धारा में केस दर्ज किया है। मामला खलीलाबाद शहर के बरदहिया बाजार स्थित जनता मार्ग पर 18 मई को रात आठ की है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र निवासी पीडित पिता के अनुसार 18 मई को रात साढे आठ बजे उनकी पुत्री खलीलाबाद स्थित मार्ट से घर वापस आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में जनता मार्ग से आरोपी प्रखर उर्फ प्रदम्न पुत्र स्व कृपा शंकर व आदित्य चौरसिया( दोनों निवासी पखुआपार) अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ बुलट व चार पहिया से बेटी का पीछा करने लगे।
विज्ञापन
कटबंध के पास सूनसान जगह देखकर पांचों ने बेटी को रोककर उसके साथ जबरदस्ती करना शुरू कर दिया। छेड़खानी का बेटी ने विरोध किया तो सभी ने उसे मारना पीटना शुरू कर दिया और चार पहिया गाड़ी में जबरन बैठाने लगे। बेटी ने पीछा करते देख पहले ही फोन से परिजनों को सूचना दे दी थी।
विज्ञापन
उसी दौरान उनकी बड़ी लड़की व लड़का भी मौके पर पहुंच गया। सभी लोग बीच बचाव करने लगे तो उक्त विपक्षी उनको, पुत्रियों व पुत्र को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। इसी बीच पुलिस को सूचना दी और पुलिस के आने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गए।
आरोपी प्रखर खलीलाबाद में ही अवैध हुक्काबार भी चलाता है। सीओ सिटी ब्रजेस कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है, पीडित का प्रार्थना पत्र मिलने पर मामले में मुकदमा दर्जकर कानूनी कार्रवाई किया जा रहा है।