{"_id":"6967f95b7c40d829070fe1e3","slug":"a-hindu-conference-and-a-community-meal-khichdi-feast-were-held-on-makar-sankranti-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-144401-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मकर संक्रांति पर हुआ हिंदू सम्मेलन और खिचड़ी भोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मकर संक्रांति पर हुआ हिंदू सम्मेलन और खिचड़ी भोज
Thu, 15 Jan 2026 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर पौली में हिंदू सम्मेलन में मौजूद लोग-स्रोत आयोजक
- फोटो : बिजली कर्मियों ने दूसरे दिन ठप रहा कामकाज
रोसयाबाजार। मकर संक्रांति पर्व पर बुधवार को संत रामानंद पारस देई कन्या इंटर काॅलेज परिसर में हिन्दू सम्मेलन और खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ।
जिला बौद्धिक शिक्षण प्रमुख इंद्रेश राय ने कहा कि मकर संक्रांति सामाजिक समरसता एवं भाई चारे का पर्व है। इसका धार्मिक, आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व है। उन्होंने कहा कि धर्म के अनुसार सूर्य के मेष से मकर राशि में प्रवेश करने के काल को मकर संक्रांति की संज्ञा दी जाती है। उन्होंने कहा कि पंच तत्वों के पालन से ही हिन्दू समाज और देश का विकास संभव है। वहीं पर खिचड़ी पर्व पर चावल, दाल, तिल, हल्दी आदि के मिश्रण से तैयार किया गया पकवान सामाजिक समरसता को बढ़ावा देता है। जैसा कि खिचड़ी के सभी तत्व आपस में मिलकर एक व्यंजन तैयार करते हैं। ठीक उसी तरह से हम लोगों को भी मिलकर देश की एकता, अखंडता में अपना असीम सहयोग देना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रामभवन यादव ने किया। कार्यक्रम के समापन के बाद खिचड़ी सह भोज का आयोजन किया गया। जिसमें मौजूद सभी स्वयं सेवक कतार खिचड़ी का भोजन किए। इस मौके पर सुकृत दास, महेंद्र प्रताप, नित्यानंद कनौजिया, प्रवीण त्रिपाठी, कमला पाल, अमित त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।