{"_id":"68110d0cd7e1456de7088c8b","slug":"a-grand-procession-was-taken-out-on-the-occasion-of-parshuram-jayanti-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-131889-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: परशुराम जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: परशुराम जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा
Tue, 29 Apr 2025 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 29 Apr 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
बेलहर। नगर पंचायत बेलहर कला में मंगलवार को भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के प्राकट्य उत्सव पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह भीतरी टोला शिव मंदिर से बेलहर बाजार होते हुए कड़जवनिया, भठली, मटहा, पनिभरा, जितवापु खुर्द, बभनी होते विभिन्न स्थानों पर गई।
शोभायात्रा में रथ पर भगवान परशुराम विराजित थे और डीजे की धुन पर युवा व अन्य लोग नाचते-झूमते हुए चल रहे थे। जय परशुराम के घोष के साथ लोग आगे बढ़ते जा रहे थे। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा के साथ माल्यार्पण भी किया और जगह-जगह लोगों ने मिष्ठान व पानी वितरण की व्यवस्था भी की गई। भगवान परशुराम की आरती करके उनका पूजन-अर्चन भी किया गया। इस अवसर पर अरुण राय, अखिलेश्वर राय उर्फ भीम राय, मंटू राय, दुर्गेश राय उर्फ टोनी राय, विनय राय आदि लोग मौजूद रहे।