{"_id":"61880797ac5d3203c66f7564","slug":"a-girl-student-died-in-miserable-curcumstances-khalilabad-news-gkp415545916","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हाल में छात्रा की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हाल में छात्रा की मौत
रोसया। धनघटा क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी छात्रा की शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
नारायणपुर गांव निवासी दूधनाथ की 17 वर्षीय की बेटी नैना कक्षा 11वीं की छात्रा थी। परिजनों ने बताया कि शनिवार की रात उसकी तबीयत अचानक खराब हुई। इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले जाया गया, जहां देखते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरी तरफ छात्रा की मौत की वजह को लेकर गांव के लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे थे। एसओ विनय कुमार पाठक ने बताया कि नैना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत की वजह का पता चल सकेगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद