{"_id":"68150dd0e595a32e5a0f4166","slug":"a-girl-cut-her-wrist-vein-in-a-pagoda-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-132052-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शिवालय में युवती ने काटी हाथ की नस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शिवालय में युवती ने काटी हाथ की नस
Fri, 02 May 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 02 May 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर स्थित बाबा कुबेर नाथ शिवालय में शुक्रवार को बगल के गांव की एक 20 वर्षीय युवती ने अपने हाथ की नस काट दिया। नस कटने से युवती मंदिर परिसर में बेहोश होकर गिर पड़ी। मंदिर में पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना युवती के परिजनों को भी दी।
आनन-फानन में युवती को सीएचसी हैंसर पहुंचाया गया। जहां कुछ घंटे के बाद युवती को होश आ गया। युवती की हालत ठीक होने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। परिजन युवती को घर लेकर चले गए। घटना के कारणों का पता नहीं लग पाया। इस संबंध में थानाध्यक्ष धनघटा राम कृष्ण मिश्र ने बताया कि इस प्रकार का कोई मामला संज्ञान में नहीं है। संवाद