फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A fight broke out with the minister after asking him about the account of bad roads... then there was a fight

Sant Kabir Nagar News: खराब सड़कों का हिसाब पूछकर उलझे मंत्री से... तब हुई मारपीट

Tue, 23 Apr 2024 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
A fight broke out with the minister after asking him about the account of bad roads... then there was a fight
मोहम्मदपुर कठार गांव में शादी में शामिल होने आए थे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद
विज्ञापन

पूर्व प्रधान प्रत्याशी ने मंत्री से क्षेत्र की खराब सड़कों के बारे में पूछा तो हो गया विवाद
कहा था-गोरखपुर जिले में सड़कें चकाचक हैं, लेकिन संतकबीरनगर की खराब क्यों
कैबिनेट मंत्री के बेटे प्रवीण निषाद हैं क्षेत्र से सांसद, इस बार भाजपा के प्रत्याशी भी

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शादी समारोह में शामिल होने आए कैबिनेट मंत्री संजय निषाद से कुछ लोग क्षेत्र की खराब सड़कों का हिसाब पूछकर उलझ गए। इससे नौबत मारपीट तक पहुंच गई। शादी के कार्यक्रम में व्यवधान भी पड़ा। वहीं, दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर राजनीति करने का आरोप भी लगाया। मंत्री के पीए की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया। चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि मगहर चौकी क्षेत्र के मोहम्मदपुर कठार गांव निवासी हरिराम निषाद की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए कैबिनेट मंत्री संजय निषाद रविवार देर रात 12 बजे के करीब पहुंचे थे। वह स्टेज पर वर-वधु को आशीर्वाद देने के लिए रुके थे। इसी दौरान गांव के पूर्व प्रधान प्रत्याशी राधेश्याम यादव ने मंत्री से क्षेत्र की खराब सड़कों हिसाब पूछकर उलझ गए। राधेश्याम ने कहा कि गोरखपुर जिले में सड़कें चकाचक हैं, लेकिन यहां की खराब हैं। इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जबकि सांसद भी आपके बेटे हैं। मंत्री ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन

बताते हैं कि इतने पर मंत्री के समर्थक और राधेश्याम के साथ आए लोग आपस में उलझ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी, जो मारपीट में बदल गई। लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। हालांकि इस बीच धक्का-मुक्की में मंत्री गिर गए, जिससे उनका चश्मा टूट गया और उनकी नाक में चोट लग गई। इसके बाद समर्थक और सुरक्षाकर्मी उन्हें अस्पताल ले गए। जहां उनका उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शादी समारोह में हंगामे की वजह से करीब 20 मिनट तक जयमाल का कार्यक्रम रुका रहा। हरिराम निषाद के भाई जगन्नाथ निषाद का कहना था कि बेटी की शादी में मंत्री को बुलाया था। पता नहीं था कि इस तरह का विवाद हो जाएगा। उन्होंने कहा कि एक समय तो ऐसा लगा कि विवाद बढ़ जाएगा और शादी नहीं हो पाएगी, लेकिन कुछ देर बाद मामला शांत हो गया है। गांव के त्रिलोकीनाथ यादव और राजकिशोर का कहना था कि शादी समारोह में इस तरह की बात नहीं होनी चाहिए। विवाह समारोह में लोग शामिल होने के लिए आते हैं तो वहां पर राजनीतिक चर्चा नहीं करनी चाहिए।


खराब सड़कों पर नाराजगी, मंत्री बोले-सपा का नाटक
बताया जा रहा है कि क्षेत्र की खराब सड़कों को लेकर लोगों में नाराजगी है। यही वजह है कि रविवार की रात जब कैबिनेट मंत्री संजय निषाद एक गांव में शादी समारोह में पहुंचे तो गांव वालों ने नाराजगी जताई। इसकी एक वजह यह भी है कि संतकबीरनगर संसदीय सीट से संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद सांसद हैं। इस बार भी वह भाजपा से लोकसभा के उम्मीवार हैं। गांव वालों का आरोप है कि सांसद ने क्षेत्र में विकास नहीं कराए हैं। हालांकि, सांसद प्रवीण और मंत्री संजय निषाद इस आरोप को नकारते हैं और कहते हैं कि ऐसा कहने वाले सपा के कार्यकर्ता हैं। वह राजनीतिक लाभ के लिए ऐसा नाटक कर रहे हैं। जबकि कई गांव वालों का कहना है कि क्षेत्र की सड़कें खराब तो हैं, लेकिन ऐसे मामले शादी समारोह में नहीं उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed