फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A fair of faith is held at Tameshwarnath Dham, with arrangements for entertainment along with flavours.

Sant Kabir Nagar News: तामेश्वरनाथ धाम में आस्था का मेला जायके के साथ मनोरंजन के भी इंतजाम

Tue, 17 Feb 2026 10:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
A fair of faith is held at Tameshwarnath Dham, with arrangements for entertainment along with flavours.
तामेश्चनाथ मेले में लगी लकड़ी की दुकान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरिहरपुर। तामेश्वरनाथ धाम में महाशिवरात्रि मेले में तीसरे दिन मंगलवार को भी लोगों की भीड़ रही। घर-गृहस्थी के सामानों की खरीदारी के साथ ही लोगों ने मेले का भी आनंद लिया। इस दौरान मेले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे।
तामेश्वरनाथ मेले में जिलेभर से सैकड़ों लोगों ने खरीदारी के साथ मौत का कुआं, झूला और थिएटर में चल रहे नाच-गाने का आनंद लिया। पूर्व प्रधान नरेंद्र नाथ भारती, शक्तिदत्त भारती, शशांक भारती ने बताया कि मेले में रोजाना लोगों की काफी भीड़ हो रही है।
विज्ञापन

मेले के दौरान हर सोमवार को श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या मंदिर परिसर में पहुंचती है। जलपान की दुकानों के साथ खजले, घेवर व अन्य मिठाई की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। मेले में दूर-दराज से खजले की दुकानें आई हुई है। नानपारा, बहराइच, बुलंदशहर सहित अन्य शहरों से मेले में खजले की दुकानें सजी हैं। खिलौने की दुकानों पर बच्चे खिलौना खरीदने की जिद करते दिखे। लकड़ी, लोहे और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भी लोगों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed