{"_id":"692f440ca6bc6ab5d8027fcf","slug":"a-dowry-harassment-case-has-been-filed-against-seven-people-including-the-husband-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-142163-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पति समेत 7 लोगों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पति समेत 7 लोगों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज
Wed, 03 Dec 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 03 Dec 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महिला थाना पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति समेत 7 ससुरालियों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसओ पूनम मौर्य ने बताया कि दुधारा थाना क्षेत्र के एक की सबिना खातून ने शिकायती पत्र में बताया कि उसका निकाह 3 जुलाई 2024 को गुलाम सादिर निवासी ग्राम आस्ती थाना कोतवाली आलापुर जनपद अंबेडकरनगर के साथ हुआ था। उसके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार बाइक, 50,000 रुपये तथा अन्य घरेलू सामान देकर उसको विदा किया था।
वह ससुराल में 4 दिन रही और मायके आ गई। लगभग 1 माह बाद फिर विदा होकर ससुराल गई तो सास जहांआरा, ननद रानी व खुशबू कम दहेज का ताना देने लगीं। उसकी सास, ननद व देवर राजा अक्सर उसके बुजुर्ग पिता को कम दहेज देने ताना देकर पति गुलाम साबिर को उकसा कर पिटवाते थे। 15 अक्तूबर 2024 को शाम लगभग 5 बजे घर से निकाल दिया। आरोप लगाया कि उसका पति गुलाम साबिर चरित्रहीन व सीनाजोर किस्म का व्यक्ति है। उसका दूसरी महिला से भी संबंध है। महिला के बहकावे में आकर उसको तलाक देने की धमकी देता है।
सबिना खातून ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसके पति अपने मामा कादिर व मामी फरजाना के साथ आए और उसको व मायके के लोगों को भला-बुरा कहने लगे। विरोध करने पर गाली देते हुए मारने-पीटने लगे। कई बार पंचायत हुई लेकिन, 3 लाख रुपये, सोने की चेन व अंगूठी और बुलेट बाइक की मांग पर अड़े रहे। एसओ ने बताया कि प्राथमिकी दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।